बरनवाल महिला समिति आसनसोल ने मनाया सावन महोत्सव:
1 min read

आसनसोल :बरनवाल महिला समिति आसनसोल ने शुक्रवार को को एसबी गोरई रोड स्थित कल्पनार भवन एस बी गोरई रोड में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। जिसमें आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने अपनी बातों से महिला समिति का उत्साह वर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में सब ने विभिन्न गेम खेले सावन क्वीन गेम में संगीता बरनवाल को फर्स्ट प्राइज और दलबदलू गेम में तीन महिलाओं को पुरस्कार मिला। रुपा प्रथम रुबी द्वितीय हुईं समिति की अध्यक्षा सुनिता बरनवाल,संरक्षिका शीला बरनवाल पूर्व कोषाध्यक्ष रेणु बरनवाल वर्तमान उपाध्यक्षा बबिता बरनवाल सचिव रिंकी बरनवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पा बरनवाल रीता बरनवाल सह कोषाध्यक्ष बेबी बरनवाल आडिटर,निभा बरनवाल सलाहकार सहित संगीता, अर्चना, बिंदू शशी,रीना, शालिनी ,सुनैना,शोभा,खुशी सहित समिति की सारी सदस्याएं यहां मौजूद थीं और सबने मिलकर इस दिन को खूब सजाया। ऐसा लग रहा जैसे पृथ्वी पे वसंतोत्सव सीधे स्वर्ग से उतर आया हो।












