बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू जागरण मंच की तरफ से आसनसोल में विरोध रैली:
1 min read
आसनसोल :पड़ोसी देश बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जोरदार आंदोलन हुआ जिसकी वजह से शेख हसीना को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा और अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें भारत आना पड़ा लेकिन बांग्लादेश में हिंसा का दौर जो कुछ दिनों पहले शुरू हुआ था वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां लगातार हिंसक घटनाएं हो रही है। इन घटनाओं में ज्यादातर वहां के अल्पसंख्यक समाज यानि हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है इसी के खिलाफ आज आसनसोल के गिरजा मोड़ से आश्रम मोड़ शनि मंदिर तक एक विरोध जुलूस निकाला गया हिंदू जागरण मंच की तरफ से निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज की इस रैली में हिंदू जागरण मंच की तरफ से महिलाओं की उपस्थिति काफी तादाद में देखी गई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रभात मुखर्जी ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं उनके घर जलाए जा रहे हैं उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उनके घर की महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं इसके खिलाफ आज हिंदू जागरण मंच की तरफ से आसनसोल में यह विरोध रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है वह कहीं से भी सहनीय नहीं है और इसे तुरंत रोकने की आवश्यकता है उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह इसे लेकर कोई सख्त कदम उठाए जिससे कि अंतरराष्ट्रीय समाज का बांग्लादेश पर दबाव बने और हिंदुओं पर हो रहा यह अत्याचार बंद हो। उन्होंने विश्व के सभी हिंदुओं को एकजुट होकर बांग्लादेश की घटनाओं का विरोध करने का आव्हान किया












