नियामतपुर में राशन दुकान के डीलर पर लगा फिंगरप्रिंट लेकर भी राशन नहीं देने का आरोप:
1 min read
कुल्टी :मंगलवार को कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कमेटी की तरफ से जिले के फूड कंट्रोलर से मुलाकात की गई और नियामतपुर के राशन डीलर रोहित भालोरिया के बारे में उनसे शिकायत की गई इस बारे में कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि रोहित भालोरिया ने वहां के गरीब लोगों से 3 महीने का फिंगरप्रिंट ले लिया लेकिन उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया चौथे महीने जब वहां के लोग राशन लेने गए तो उनके साथ बदतमीजी करके उन्हें भगा दिया गया। एक महिला उपभोक्ता के हाथ में 100 रुपए देकर उन्हें भगा दिया गया और कहा गया कि फिर कभी वह वहां पर नहीं आए सलाउद्दीन अंसारी ने कहा कि रोहित भलोरिया का कहना है कि उनका कार्ड वहां पर नहीं है सलाउद्दीन अंसारी ने सवाल किया कि अगर उपभोक्ताओं का कार्ड वहां पर नहीं है तो 3 महीने तक उनसे फिंगरप्रिंट क्यों लिया गया इसी को लेकर आज कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कमेटी की तरफ से जिला फूड कंट्रोलर से मुलाकात की गई इस मौके पर यहां 25 नंबर वार्ड पार्षद एसएम मुस्तफा भी मौजूद थे इनका भी कहना था कि नियामतपुर के राशन डीलर की मनमानी की वजह से वहां पर जरूरतमंद लोग परेशान हो रहे हैं आज उन्होंने जिला फूड कंट्रोलर से मुलाकात की और इस समस्या के समाधान के लिए उनसे गुहार लगाई। जब हमने उस राशन दुकान के उपभोक्ताओं से बात की तो उनका यही कहना था कि पिछले 3 महीने से उनसे फिंगरप्रिंट लिया जा रहा है लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा है आज जब वह लोग राशन लेने आए तो उन्हें भगा दिया गया इसका उपभोक्ताओं ने तीव्र विरोध किया और मांग के ही उनको राशन उपलब्ध कराया जाए












