एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को लेकर हुई पार्टी की बैठक:
1 min read
आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन दानिश अजीज के नेतृत्व में सोमवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में संगठन के जिला वाइस प्रेसिडेंट एजाज अहमद सरवर इफ्तिखार आलम जिले के वरिष्ठ नेता अनवर हुसैन वर्किंग प्रेसिडेंट आतिफ मलिक जिला जॉइंट सेक्रेटरी सोरत आलम जिला युवा नेता दानिश हुसैन तथा तनवीर हुसैन और कई अन्य एआइएमआइएम कार्यकर्ता उपस्थित थे इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए दानिश अजीज ने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में तथा पश्चिम बंगाल के पार्टी के पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के मार्गदर्शन में यह बैठक की गई इस बैठक में आसनसोल में गाड़ुई नदी को लेकर हर साल जो समस्या उत्पन्न होती है उसके स्थाई समाधान को लेकर विशेष रूप से बातचीत हुई इसके साथ ही पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में विकास अधिकारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई












