विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी सुब्रतो घांटी के आवास पर हुई शिव चर्चा:
1 min read
आसनसोल :सावन के पवित्र महीने में सभी देवाधिदेव महादेव की आराधना करते हैं। इनमें शिव चर्चा बहुत प्रमुख है।आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी और व्यवसायी सुब्रतो घांटी के उपकार गार्डन स्थित आवास में भी गुरुवार को शिव चर्चा का आयोजित की गई। इस संदर्भ में सुब्रतो घांटी ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में शिव चर्चा का आयोजन किया जा रहा है ताकि परिवार परिजन और सभी लोग स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें उन्होंने बाबा के दर्शन करने गए देवभूमि में प्राकृतिक आपदा में मरने वाले नौ लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। इसके साथ ही फंसे हुए लोगों के लिए बाबा से प्रार्थना की की जल्द से जल्द उनको बचाया जा सके उन्होंने कहा की बाबा का आशीर्वाद रहेगा तो उनको भी बहुत जल्द बचा लिया जाएगा इस मौके पर यहां निर्मल कर्मकार प्रशांत चक्रवर्ती उपासना उपाध्याय आशा शर्मा अभिजीत राय मुन्नी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे












