आसनसोल के एम एच स्ट्रीट पर हुआ ध्वजारोहण आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी अमरनाथ चटर्जी ने फहराया झंडा:
1 min read
भारत के 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज आसनसोल शिल्पाचल के विभिन्न इलाकों में इस दिन को पूरी मर्यादा के साथ मनाया गया इस मौके पर आज एम एच स्ट्रीट पर ध्वजारोहण किया गया आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड की टीएमसी प्रत्याशी अमरनाथ चटर्जी ध्वजारोहण किया इस मौके पर जगदीश शर्मा राकेश केडिया विनोद गुप्ता बिट्टू बर्मन पवन शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए काफी महत्वपूर्ण है आज ही के दिन 1950 में देश को संविधान मिला था कहा जा सकता है कि आज ही के दिन एक राष्ट्र के तौर पर भारत बालिग हुआ था उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोपरि है और हर एक इंसान को संविधान के तहत अपनी जिंदगी को जीना चाहिए क्योंकि संविधान ने हमें समान अधिकार दिया है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संविधान में कुछ फर्ज भी हैं जो हर एक नागरिक को पालन करना चाहिए तभी हमारा देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ता जाएगा












