आलू प्याज सहित अन्य सब्जियों की कीमतों का निरीक्षण करने जिला टास्क फोर्स की टीम ने नियामतपुर मार्केट का किया दौरा:
1 min read
कुल्टी :जिला प्रशासन के निर्देशानुसार टास्क फोर्स के सदस्यों ने आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर बाजार में खुदरा और थोक दुकानों में छापेमारी की और आलू और प्याज की कीमतों का जायजा लिया। आज के इस दौर में यह देखा गया कि रिटेल दुकानों पर आलू प्याज किस कीमत पर बेचे जा रहे हैं जिससे कि ग्राहकों को परेशानी ना हो। डिप्टी मजिस्ट्रेट ललित सेन ने कहा कि कीमतें पहले के मुकाबले कम हो रही हैं। आज के इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एग्री मार्केटिंग विभाग एनफोर्समेंट ब्रांच के कर्मचारी उपस्थित थे। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि लोगों को सही मूल्य पर आलू प्याज और अन्य सामग्रियां प्राप्त हो












