आसनसोल महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से प्रशिक्षित योग शिक्षकों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया:
1 min read

आसनसोल :25 जुलाई को आसनसोल के हाटन रोड इलाके में महावीर क्लब में आसनसोल महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से प्रशिक्षित सह योग शिक्षकों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। यहां पश्चिम बंगाल पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी जयंत दास, अमृता योग सेन्टर के वरिष्ठ शिक्षक निमाई चरण सेन, सोनालिका गोराई ,बुधा शिव मंदिर के वरिष्ठ शिक्षक रंजीत सिन्हा ,रीना हाजरा ,अपर्णा था, मंगला दी और आसनसोल महिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अमृता देवासी, कोषाध्यक्ष बेबी बरनवाल ,सोमा चक्रवर्ती, दुर्गापुर पतंजलि के मीडिया प्रभारी सुचित्रा गोराई, भारती दी उपस्थित थीं । यहां
सभी कैंडिडेट को 1 जून से 26 जून 2024 तक कुल 100 घंटे का प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से दिया गया। ऑनलाइन और ऑफलाइन की प्रशिक्षण में मुख्य भूमिका अमृता देवासी, बेबी बरनवाल, स्नेहा ठाकुर ,सोमा चक्रवर्ती और जय देवासी ने निभाया। साथ में पतंजलि हरिद्वार और पतंजलि कोलकाता से भी वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कुल 25 दिनों में 25 शिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षित सह योग शिक्षकों को सर्टिफिकेट के साथ-साथ योग संबंधित चार पुस्तक, एक भागवत गीता की पुस्तक तथा नेचुरोपैथी के चार इंस्ट्रूमेंट प्रदान किए गए। सर्टिफिकेट वितरण समारोह का शुभारंभ राज्य प्रभारी जयंत दास ने दीप प्रज्वलित कर किया।












