आलू प्याज सब्जी आदि की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बर्धमान जिला शासक ने किया आसनसोल बाजार का दौरा:
1 min read
आसनसोल :बाजारों में आलू प्याज सब्जी आदि की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि कीमतों को कम किया जा सके। इसी क्रम में कल शाम पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम के नेतृत्व में प्रशासन के उच्च अधिकारियों की टीम ने आसनसोल बाजार का दौरा किया। इस टीम में एडीपीसी के डीसी सेंट्रल एसडीओ दक्षिण थाना प्रभारी एनफोर्समेंट ब्रांच के अधिकारी भी उपस्थित थे। जिला शासक ने बाजार में व्यापारियों के साथ बातचीत की और उनको बेवजह कीमत बढ़ाने से परहेज़ करने को कहा। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि प्रशासन की तरफ से लगातार इस तरह से अभियान चलाया जायेगा। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज आसनसोल बाजार में दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को बेवजह कीमत बढ़ाने से परहेज़ करने को कहा गया। आलू को लेकर कुछ समस्या हुई थी जिसे कल से दूर कर लिया जाएगा। वहीं प्रशासनिक टीम के चले जाने के बाद कीमत बढ़ाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों के नामों की सूची बनाई गई है। इसके बाद भी एनफोर्समेंट ब्रांच एग्री मार्केटिंग सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी नियमित रूप से बाजारों का दौरा करेंगे और इस तरह की गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिर्फ आसनसोल नही बल्कि कुल्टी दुर्गापुर सहित पूरे जिले में चलाया जा रहा है












