आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में दी कई अहम जानकारी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने बुधवार को डीआरएम कार्यालय के एक प्रेस कांफ्रेंस की। उनके साथ सीनियर डीसीएम भी पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने केंद्रीय बजट के बाद आसनसोल रेलवे डिवीजन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने रखीं। उन्होंने बताया आसनसोल री डेवलपमेंट का काम चरणबद्ध तरीके से बिल्कुल सही समय पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी उम्मीद है कि 2025 – 26 तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि रेलवे की तरफ से कोशिश की जा रही है कि ट्रेन लेट न हो और हो भी तो ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा लेट हो क्योंकि इससे ज्यादा लेट होने पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीआरएम ने दावा किया की जिस दिन डीएफसी और मल्टी ट्रैकिंग सिस्टम बंगाल के आ गया लोकल ट्रेन 90 प्रतिशत समय पर चलेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए उनकी टाइमिंग में थोड़ी तब्दीली की जा रही है ताकि एक स्टेशन पर कम से कम रोका जाए । साथ ही ट्रेनों के लिंक चेंज भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक से डेढ़ महीने के अंदर इसपर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। डीआरएम ने बताया कि प्रधान कांटा से अंडाल तक डबल लाइन बिछाया जाएगा लेकिन वहां पर अवैध अतिक्रमण एक मसला है हालाकि उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के साथ मिलकर इस मुद्दे का भी एक शांतिपूर्ण हल निकल जाएगा। उनका कहना था कि रेलवे किसी एक राज्य के बारे में सोच के काम नही करती यह पूरे देश का सोच के काम करती है । इसके साथ ही उन्होंने बायपास बनाए जाने की भी बात कही जिससे कि अब ट्रेनों की दिशा बदलने के लिए नया इंजन लगाने की जरूरत न हो। इसके साथ ही क्योंकि अब गुड्स शेड शहर के अंदर आ गए हैं इस वजह से अब उन्हें कुछ इस तरह से बनाया जा रहा है जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे












