चिकित्सा के क्षेत्र में एफके ग्रुप की अनोखी पहल:
1 min read
एफके ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर फिरोज खान ने बताया कि आजकल दुनिया में इतनी तरह की बीमारियां फैल गई हैं कि हर तरफ लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है और लोगों को सही अस्पताल की जानकारी नहीं मिल पाती जिससे उनकी परेशानियों में इजाफा होता है यहां तक कि लोगों को डॉक्टरों का अपॉइंटमेंट तक भी नहीं मिल पाता बंगाल से ज्यादातर लोग या तो वेल्लोर या फिर चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल या फिर बेंगलुरु के निमहंस जाते हैं लिवर के इलाज के लिए यहां से ज्यादातर लोग हैदराबाद जाते हैं लेकिन सभी के पास इन अस्पतालों की पूरी जानकारी नहीं होती इन सब के मद्देनजर एफके ग्रुप के सहयोग से इंडो यूजि कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल ने पूरे भारतवर्ष के लोगों के लिए एक अभियान की शुरुआत की है जिससे पूरे देश के लोगों को वेल्लोर अपोलो निमहंस हैदराबाद के अस्पतालों के बारे में निशुल्क जानकारी हासिल हो सके इसके साथ ही दोनों संस्थाओं की तरफ से लोगों की हर संभव मदद की जाएगी और डॉक्टरों के अपॉइंटमेंट दिलवाने में भी सहायता की जाएगी इस संदर्भ में फिरोज खान ने कहा कि पूरे भारत में किसी को भी किसी भी अस्पताल में चिकित्सा से संबंधित कोई जानकारी पानी हो तो वह इंडो यूजीसीएस काउंसिल एड gmail.com पर मेल कर सकता है 24 घंटे के अंदर उनको पूरी जानकारी निश्चित तौर पर मुहैया कराई जाएगी और संतोषजनक जवाब दिया जाएगा












