कनकधारा और हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के साझा प्रयास से महिलाओं के लिए प्री और पोस्ट मेनोपॉज तथा सर्वाइकल कैंसर पर हुआ इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :हमारे देश में अक्सर यह देखा गया है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति उतनी सचेत नहीं रहती। अपने परिवार अपने बच्चों की देखभाल में ही वह इतना व्यस्त हो जातीं हैं कि उन्हें अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं रहती इससे देखा जाता है कि अक्सर महिलाएं गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो जाती हैं खास करके मेनोपॉज से पहले या बाद में महिलाओं को यह पता नहीं होता कि वह अपने स्वास्थ्य का कैसे ख्याल रखें। अक्सर देखा गया है कि कई महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल में समस्या आती है। ज्यादातर महिलाएं इसे नजरअंदाज करतीं हैं जिस वजह से समस्या बढ़ती जाती है और जैसे-जैसे यह महिलाएं मेनोपॉज के नजदीक पहुंचती है समस्या और गंभीर हो जाती है ऐसे में कनकधारा की तरफ से हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के सहयोग से एक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को मेनोपॉज से पहले और बाद में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई इसके अलावा भारत में जिस एक कैंसर से काफी ज्यादा महिलाएं पीड़ित हैं उस सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई कि कैसे वह इस बीमारी से खुद को बचा सकती हैं। हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल की डॉक्टर सुतापा सीट और डॉक्टर आकांक्षा वर्मा ने कनकधारा से जुड़ी महिलाओं को मेंस्ट्रुअल हाइजीन और मेनोपॉज के बाद आने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याओं से कैसे निपटा जाए इसके बारे में जानकारी दी इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के तरीके भी बताएं इस मौके पर यहां कनकधारा की तरफ से उपस्थित सदस्यायों ने चिकित्सकों की बातों को गौर से सुना । उन्होंने बताया कि आज उन्होंने यहां पर जो एभी सुना और जाना यह उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इस मौके पर कनकधारा की सदस्यायों द्वारा जो सवाल किए गए उसका जवाब भी दोनों विशेषज्ञ द्वारा दिए गए।













