लायंस क्लब आसनसोल ग्रेटर की तरफ से हुआ फीड द हंगर कार्यक्रम:
1 min read
लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोंस के जन्म दिवस के मौके पर आज लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति परिसर में फीड धनगर परियोजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां तकरीबन 400 गरीब जरूरतमंदों को भोजन कराया गया सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद भी लायंस क्लब आफ आसनसोल के तमाम सदस्यगण मौजूद थे इन्होंने पूरे उत्साह के साथ गरीब जरूरतमंदों को गरमा गरम भोजन कराया कार्यक्रम के दौरान आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे उनके नेतृत्व में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 में जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया












