महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने की प्रेस मीट 21 जुलाई से 15 अगस्त तक होगा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने आज मंदिर परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने बताया कि आगामी 21 जुलाई यानी रविवार से गुरु पूर्णिमा के दिन से सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होने वाला है उन्होंने बताया कि यह सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ 15 अगस्त 2024 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह हनुमान चालीसा पाठ का 19वां साल है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2024 को सुबह 8:00 बजे से हवन की शुरुआत होगी अरुण शर्मा ने बताया की मंदिर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में आकर दर्शन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि महावीर स्थान मंदिर 135 वर्ष पुराना मंदिर है और इस मंदिर के साथ लोगों की आस्था जुडी हुई है अरुण शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई से होने वाले सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में शिल्पांचल के सभी श्रद्धालु आएं और इस हनुमान चालीसा पाठ का लाभ उठाएं इसके साथ ही अरुण शर्मा ने बताया कि आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के सांसद फंड से मंदिर में सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और मंत्री मलय घटक की उपस्थिति में इसका आधिकारिक उद्घाटन भी किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से मंदिर के सामने पेबल ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक गुरुदास चैटर्जी सभी को धन्यवाद दिया जिनके सामूहिक प्रयासों से मंदिर का कलेवर बढ़ रहा है इसके साथ ही उन्होंने शिल्पांचल के सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि 21 जुलाई से 15 अगस्त तक होने वाले सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में वह बड़ी संख्या में आए और इस हनुमान चालीसा पाठ का लाभ उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने एक और अहम जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द मंदिर समिति की तरफ से बाजार के सभी भक्तों के अनुरोध पर एक ट्रस्ट का निर्माण होने जा रहा है जिसके चेयरमैन मंत्री मलय घटक होंगे अरुण शर्मा ने बताया कि इस ट्रस्ट में सभी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह इस ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करने के लिए आगे आएं












