सालानपुर के सुईडी में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हादसा, 5 घायल :
1 min read
नियंत्रण खोकर चारपहिया वाहन पलटने से पांच लोग घायल हो गए। घटना में चालक सुरक्षित है। घटना आसनसोल के सालानपुर थाना क्षेत्र के स्वीडी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 19 से सटे इलाके में घटी। मालूम हो कि शनिवार की शाम झारखंड से आसनसोल जा रही एक चारपहिया वाहन का पहिया फट गया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और वाहन पलट गयी। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे और पांच लोग घायल हो गये बताया जा रहा है कि चालक का इलाज चल रहा है। उसे अस्पताल भेजा गया है!सालानपुर थाने की पुलिस और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई !













