जिला टास्क फोर्स ने किया आसनसोल होलसेल और रिटेल मार्केट का दौरा:
1 min read
आसनसोल :पिछले कुछ दिनों से फल सब्जी सहित खाद्य पदार्थों के दाम काफी बढ़ गए हैं जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल ही इस बारे में सख्त निर्देश दिए थे और कीमतों में इस वृद्धि पर रोक लगाने की बात कही थी इसके बाद आज जिला प्रशासन की तरफ से एक टीम ने आसनसोल बाजार का दौरा किया इस टीम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने आसनसोल सब्जी मंडी होलसेल और रिटेल मार्केट का दौरा किया इस बारे में जब हमने एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज के दौरे में उन्हें यह दिखा की होलसेल मार्केट में सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की जो कीमत है रिटेल में उससे कहीं ज्यादा है ऐसे में ग्राहकों को भारी कीमत पर वह सामान खरीदना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आज की तारीख में लगभग सभी दुकानदारों के पास इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटे आ गए हैं लेकिन कई दुकानदारों द्वारा नियम के मुताबिक हर साल उस इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटे का रिनुअल नहीं कराया जाता है उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह भी देखने में आया है कि कई वजन काटो में सामान का वजन सही तरीके से नहीं हो रहा है इससे ग्राहकों को एक तरफ जहां ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है वही उनको वजन में भी कम मिल रहा है ऐसे में ग्राहकों को दोहरा नुकसान हो रहा है आज ऐसे दुकानदारों को स्पाट फाइन किया गया और कुछ वजन कांटे जब्त भी कर लिए गए












