टीएमसी की तरफ से 21 जुलाई को लेकर मलय घटक के नेतृत्व में हुआ बैठक का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में टीएमसी की तरफ से 21 जुलाई के अवसर पर शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा इस लेकर आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी के जिला पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मंत्री मलय घटक बोरो चेयरमैन अनिमेष दास विभिन्न वार्ड के पार्षद और टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर मलय घटक ने कहा 21 जुलाई ब्रिगेड परेड मैदान में शहीद दिवस का आयोजन किया गया है वहां पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पश्चिम बर्धमान जिले से टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थकों को जाना है उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के लिए बस या अन्य प्रबंध किया जाएगा और जो पुरुष कार्यकर्ता है वह ट्रेन से जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस में सम्मिलित होने के लिए बैज बनाया गया है जो भी जाना चाहता है उसे वह दिया जाएगा ऐसा नहीं होना चाहिए कि बैज की कमी से कोई शहीद दिवस में नहीं जा सका। वही मंत्री ने कहा कि 21 जुलाई के कार्यक्रम के बाद विभिन्न विधानसभा केदो में पिछले लोकसभा चुनाव में टीएमसी को जो बढ़त नहीं मिल पाई थी उस पर समीक्षा होगी उन्होंने कहा कि उस दौरान वार्ड अध्यक्ष से लेकर बुथ अध्यक्ष तक उपस्थित रहेंगे और चुनाव में पिछड़ने के कारणों पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि अगर यह पाया गया कि किसी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम नहीं किया या वह काम करने का इच्छुक नहीं है तो उसे हटा दिया जाएगा उन्होंने कहा कि 21 जुलाई के कार्यक्रम के बाद आसनसोल में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर समीक्षा बैठक होगी












