वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से हुआ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कल्चरल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज उषाग्राम के गुजरात भवन में एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया। इस मौके पर दक्षिण बंगाल के 11 जिलों के विभिन्न वाणिज्यिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। यहां मुख्य अतिथि के रूप में काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ड देवाशीष बैनर्जी उपस्थित थे। इनके अलावा एडीडीए चेयरमैन कबी दत्ता एच एन मिश्र नरेश अग्रवाल आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमत्मनंद जी महाराज बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभो बासु बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फाल्गुनी मुखर्जी युवा उद्योगपति राजीव डालमिया श्री श्री अकादमी के डायरेक्टर कर्नल अलोकेश सेन सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं फोस्बेकी की तरफ से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सचिव सचिन राय निखिलेश उपाध्याय अरुण भरतीया रोहित खेतान हर्षवर्धन खेतान स्वपन चौधरी एस एन दारूका गौरी शंकर अग्रवाल सहित इस क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ उद्योगपति और व्यवसाई उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अरुण भरतीय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि फोसबेकी न सिर्फ एक वाणिज्यिक संगठन है बल्कि यह संगठन हमेशा अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं। इसी जिम्मेदारी को मद्देनजर रखते हुए आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे दक्षिण बंगाल के 11 जिलों के वाणिज्यिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड प्रोग्राम में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं संगठन के सचिव सचिन राय ने कहा कि यह संगठन दक्षिण बंगाल का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संगठन है ऐसे में इस संगठन की समाज के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और इन्हें जिम्मेदारियां को निभाने के लिए संगठन की तरफ से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बंग रत्न सहित अन्य कार्यक्रमों काआयोजन किया जाएगा जिसके जरिए समाज को एक संदेश पहुंचाने की कोशिश की जाएगी की सभी को समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों का निर्माण करने की आवश्यकता है इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया की आने वाले वित्त वर्ष से पार्वती एजुकेशनल सोसाइटी की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को 25 लाख रुपए का स्कॉलरशिप दिया जाएगा। इस स्कीम का नाम पार्वती स्कॉलरशिप का एक्सीलेंस रखा गया है उन्होंने कहा कि कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद जरूरतमंद परिवारों के मेधावी छात्र कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अगर उन्हें जरूर हुई तो उन्हें यह स्कॉलरशिप दिया जाएगा












