आसनसोल बरनवाल महिला समिति की तरफ से किया जा रहा है दो महीने के समर कैंप का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती आरती बरनवाल के तत्वाधान में बरनवाल धर्मशाला में दो महीने का समर कैंप 7 मई से 7 जुलाई 2024 तक करवाया जा रहा है। इस संदर्भ में आसनसोल बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा आरती बरनवाल ने बताया कि इसके अंतर्गत पूजा एवं संस्कार क्लास, बच्चों, लड़कियों एवं महिलाओं का डांस क्लास ,मेहंदी में क्लास एवं 3 दिन का योग शिविर भी करवाया जा रहा है जिससे कई असाध्य रोगों का इलाज हम घर बैठे योग प्राणायाम के द्वारा कर सकते हैं। योगा टीचर अमृता जी तथा योगा टीचर एवं उपाध्यक्ष श्रीमती बेबी बरनवाल के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। गर्मियों की छुट्टियों में जब महिलाएं एवं बच्चे घर में बैठे रहते हैं तो उन लोगों को कुछ नया सीखने का मौका मिलता है और स्वावलंबी भी बनाता है । पूजा एवं संस्कार क्लास के माध्यम से हम अध्यात्म से जुड़ते हैं एवं मंत्र उच्चारण सीखते हैं डांस क्लास श्रीमती सुनीता बरनवाल एवं मेहंदी क्लास सुप्रिया बरनवाल के द्वारा संचालित किया गया । पूजा एवं संस्कार क्लास आदरणीय पंडित विवेक कुमार शास्त्री एवं गायत्री परिवार के आदरणीय रामानुज भाई साहब एवं उदय शंकर भाई साहब,आदि के द्वारा करवाया गया ।जनवरी 2024 में हमने उपाध्यक्ष बेबी बरनवाल, सचिव बाबी प्रियदर्शी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी बरनवाल के साथ कार्यभार संभाला । तत्पश्चात हम सबों ने 26 जनवरी ,सरस्वती पूजा एवं होली मिलन का आयोजन भी किया तथा गर्मियों में शरबत वितरण की व्यवस्था की। इन सभी कार्यक्रमों में समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हमारे सभी आयोजन में हमारी संरक्षिका श्रीमती गीता बरनवाल अरुण बरनवाल ,उमा बरनवाल एवं हमारी महिला समिति की सभी सखियों का पूर्ण सहयोग रहा है सभी के योगदान से ही हम सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक कर पाते हैं ।












