shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने पानी की समस्या को लेकर आसनसोल नगर निगम साधा निशान मेयर विधान उपाध्याय ने दिया जवाब:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने आज अपने गोधूलि इलाके में स्थित आवासीय कार्यालय में एक प्रेस मीट की इस प्रेस मीट के दौरान उन्होंने आसनसोल नगर निगम इलाके में पानी की समस्या को लेकर आसनसोल नगर निगम को कटघरे में खड़ा किया जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आजकल लगभग रोज कहीं ना कहीं से पानी की समस्या की बात सुनने में आ रही है लेकिन जब वह मेयर थे तब आसनसोल नगर निगम के किसी भी वार्ड से एक दिन के लिए भी पानी की समस्या की बात सामने नहीं आई थी उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संभव हुआ था सही प्लानिंग की वजह से जो आजकल दिखाई नहीं देता उन्होंने कहा कि अगर गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से देनी है तो उसके तैयारी नवंबर या दिसंबर महीने से शुरू करनी चाहिए थी जो नहीं किया गया जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पहले साल तो यह सोचकर माफ किया जा सकता है कि जो नए पदाधिकारी बने हैं उनको इस बात का अनुभव नहीं है लेकिन यह तीसरा साल है और इस साल भी पानी की समस्या और ज्यादा देखी जा रही है इसका मतलब यह है कि या तो आसनसोल नगर निगम में बैठे इंजीनियर या पदाधिकारी को काम करने का तरीका नहीं पता या वह काम करना नहीं चाहते उन्होंने कहा कि एक आरटीआई की गई थी जिसमें आसनसोल नगर निगम द्वारा कहा गया था कि आसनसोल नगर निगम के पहले जो स्वरूप हुआ करता था जिसमें 50 वार्ड हुआ करते थे वहां पर 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए प्लान लगभग तैयार हो चुका है और इसे बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा लेकिन 24 घंटा तो दूर आजकल लोगों को हर रोज आधा घंटा भी पानी नहीं मिल रहा है ऐसे कई इलाके हैं जहां पर हफ्तों तक पानी नहीं मिलता है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कहीं ना कहीं विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी को चाहिए कि वह उन लोगों से इस समस्या के समाधान के लिए संपर्क करें जिनको पानी की आपूर्ति के बारे में पता है लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं और जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय ने हाल ही में यह ऐलान किया था की बहु मंजिला इमारत में रहने वाले लोगों को अब ₹10 नहीं ₹7 के रेट से पानी उपलब्ध कराया जाएगा जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 10 या ₹7 की बात छोड़िए बहु मंजिला इमारत में रहने वाले लोगों को पानी खरीद के पीना पड़ रहा है उन्होंने अपने घर के लिए खरीदे गए पानी का बिल दिखाते हुए कहा कि उनका खुद अपने घर के लिए हर महीने ₹10000 का पानी खरीदना पड़ रहा है जो की एक आर्थिक रूप से बहुत बड़ा बोझ है अगर लोगों को पानी खरीद के ही पीना पड़ेगा तो लोग आसनसोल नगर निगम को टैक्स किस बात का दे रहे हैं उन्होंने आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी से अनुरोध किया कि वह हर समय कोलकाता की चाटुकारिता ना करें और आसनसोल के अधिकार के लिए लड़ाई करें ताकि आसनसोल के जनता का विश्वास उन पर बना रहे। इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि पानी की समस्या है या नहीं यह वह या पूर्व मेयर नहीं बोलेंगे आसनसोल की जनता इसका जवाब देगी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जहां भी निगम का नल लगा हुआ है वहां पर पानी की आपूर्ति बहुत बढ़िया ढंग से की जा रही है उन्होंने कहा कि इसका जवाब आसनसोल की जनता देगी की पानी की समस्या है या नहीं उन्होंने जितेंद्र तिवारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वह फिर से मेयर की कुर्सी पर बैठ पाते हैं तो वह और बेहतर ढंग से पानी की आपूर्ति उपलक्ष कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page