सुधा हेल्थकेयर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन जिला शासक तथा मंत्री मलय घटक ने की शिरकत:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी
आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित सुधा हेल्थ केयर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस तीसरे रक्तदान शिविर में पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम मंत्री मलय घटक डिप्टी मेयर अभिजीत घटक विशिष्ट उद्योगपति विजय शर्मा प्रदीप घटक सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिला शासक द्वारा दीप प्रज्वलित कर और रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया वहीं मंत्री मलय घटक ने भी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान सुधा हेल्थ केयर के पार्टनर भास्कर नारायण गोराई और सुधा हेल्थकेयर के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जिला शासक एस पोन्नाबलम ने सुधा हेल्थकेयर की तारीफ की जिन्होंने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं होता और आज जिन्होंने भी यहां पर स्वेच्छा से रक्तदान किया उन सब को धन्यवाद देना चाहते हैं। वहीं भास्कर नारायण गोराई ने कहा कि आज सुधा हेल्थकेयर की तरफ से तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि हर साल इस रक्तदान शिविर का आयोजन 29 मई को किया जाता है लेकिन इस साल कुछ कारण से 30 जून को किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर के माध्यम से 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने बताया कि सुधा हेल्थ केयर रक्तदान शिविर के अलावा कई सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाता है जिससे कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति और जागरूक हो उन्होंने कहा कि उनके इस कोशिश में इस जिले के प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारी मंत्री सहित प्रशासन के हर स्तर से उनको सहयोग मिलता है जिसके लिए वह सबको धन्यवाद देना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान भास्कर नारायण गोराई ने मंत्री मलय घटक का स्वागत किया उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंत्री मलय घटक ने कई रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया












