भाजपा जिला कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में प्रशांत चक्रवर्ती अरिजीत राय सहित इस जिले के तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर बप्पा चटर्जी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन संघ के संस्थापकों में से एक थे और उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी उन्होंने हमेशा एक देश एक निशान एक विधान की बात कही और इसी उद्देश्य को सार्थक करने के लिए आज ही के दिन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उन्होंने कहा कि आज की भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पर गर्व है और हर एक भाजपा कार्यकर्ता भी देश के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तरह ही प्राणों की आहुति देने के लिए सदैव तत्पर है












