आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 30 जुन को होगा सावन मेला का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मारवारि महिला समिति की तरफ से 30 जून को आसनसोल क्लब में सुबह साढ़े दस बजे से रात साढ़े आठ बजे तक सावन मेला का आयोजन किया जाएगा। यहां विभिन्न सेल स्टॉल्स फन एंड फूड फेयर बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल और उपहार फैशन शो तथा लॉटरी और इनाम की व्यवस्था है। इसके साथ ही यहां फैशन और लाइफस्टाइल एग्जीबिशन भी रहेगा जहां विभिन्न परिधान गहने सजावट के सामान उपहार सामग्री और राखी भी उपलब्ध रहेगी। आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हर साल सावन मेला का आयोजन किया जाता है इसका उद्देश्य आसनसोल तथा आसपास के क्षेत्र में जो महिलाएं अपने स्तर पर कुछ चीजों का उत्पादन करती हैं उनको एक मंच प्रदान करना है ताकि वह अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचा सकें। आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति का हमेशा उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देना है इस उद्देश्य को पूरा करने हर साल सावन मेला का आयोजन किया जाता है इस साल भी आसनसोल क्लब में 30 जून को मेला का आयोजन किया गया है इसके आयोजन से जुड़े सदस्यों से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि हर साल इस सावन मेला का दायरा बढ़ता जा रहा है और इस क्षेत्र की महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है कब आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सावन मेला का आयोजन किया जाएगा












