फिरोज खान एफके को नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कमीशन का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया:
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता, मशहूर अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी और एफ.के. ग्रुप के अध्यक्ष फिरोज खान एफ.के. भारत और दूसरे देश में काफी सारे समाज और मानव अधिकार के लिए सालों भर काम करते रहते हैं है और उनका काम आज भी जारी है। उनके अनुभव, सक्रियता और उनका पूरा मज़बूत प्रोफ़ाइल देखते हुए, फ़िरोज़ खान एफके को देश का प्रतिष्ठित संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय आयोग का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। फिरोज खान एफके को इतनी बडा पद मिलने से लोगो में भारी ख़ुशी देखी जा रही है और शिल्पांचल के लोगो के साथ साथ देश और विदेश से लोग मुबारकबाद दे रहे है। फिरोज खान एफके ने बताया के जिस तरह से हिंदुस्तान के प्रतिष्ठित संगठन ने उनको इतना अहम पद दे कर इज्जत और जिम्मेदारी दी है वह इस जिम्मेदारी को पूरे दिल और मेहनत से निभाएंगे और मानव अधिकार के लिए और भी ज्यादा काम करेंगे जिन लोगों को उनका अधिकार मिला है और उनके साथ कुछ भी ग़लत नहीं हो सकता और उनके अधिकार का उल्लंघन नहीं हो सकता। साथ ही साथ पूरे देश में लोगों के लिए मानव अधिकार के लिए जागरूकता कार्यक्रम करेंगे, जिस से लोगों को अपना अधिकार मालूम हो, खास कर महिलाओं में उनके अधिकार के लिए काम करेंगे।












