रानीगंज में चंडी केडिया नामक एक उद्योगपति के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के छापा:
1 min read
आसनसोल :कुछ देर पहले आसनसोल टाइम्स में हमने आपको बताया था कि रानीगंज में शिशु बागान इलाके में एक उद्योगपति के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा छापेमारी की जा रही है छापेमारी करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट है और इसके द्वारा चंडी केडिया नामक एक उद्योगपति के घर पर छापेमारी की जा रही है आपको बता दें कि चंडी केडिया के पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में कारखाने हैं यहां तक की बंगाल के बाहर भी उनके कई कारखाने हैं। इन्हीं में से एक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किसी गड़बड़ी के मामले में जांच करने के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा छापेमारी की जा रही है हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है केंद्रीय सुरक्षा बल और केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के सदस्यों को लाने वाले वाहन चालकों से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि वह कोलकाता से आ रहे हैं और उनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी है












