मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में बर्नपुर एअरपोर्ट को तत्काल खोलने को लेकर हुई प्रशासनिक बैठक
1 min readबर्नपुर एयरपोर्ट को तत्काल खोलने के लिए शनिवार को आसनसोल में अहम प्रशासनिक बैठक हुईआसनसोल हवाई अड्डे के तत्काल शुभारंभ को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला शासक के कार्यालय में आसनसोल के कन्यापुर स्थित एडीडीए भवन में शनिवार सुबह महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक हुई. .बैठक में राज्य के कानून एवं निर्माण मंत्री मलय घटक, एडीडीए के चेयरमैन एवं विधायक तापस बनर्जी, जिलाधिकारी एस अरुण प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे । इनके अलावा बर्नपुर इस्को के अधिकारी भी थे। .बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कुछ पेड़ों के कारण अबतक बर्नपुर में हवाई अड्डा नहीं खोला जा सका है । मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज की बैठक में सभी ने इन पेड़ों को काटने और हवाई अड्डे को जल्द से जल्द खोलने पर सहमति जताई है.।













