shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रख्यात उद्योगपति सचिन राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक को बताया बेहद सकारात्मक:

1 min read

आसनसोल :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य में औद्योगिक विकास पर खासा जोर दिया जाता रहा है इसे लेकर हर साल ग्लोबल बिजनेस सम्मिट भी किया जाता है इसी कड़ी में कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में राज्य के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों व्यवसायीयों और चेंबर के लोगों से मुलाकात की और किस तरह से राज्य में औद्योगिक विकास को और गति प्रदान की जा सकती है इस पर वार्तालाप किया। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में आसनसोल से भी व्यवसाईयों का एक प्रतिनिधिमंडल गया था इस प्रतिनिधि मंडल में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन फोसबेकी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान सेक्रेटरी जनरल सचिन राय अध्यक्ष सुभाष अग्रवाला राजेश दारूका स्वपन चौधरी वही क्रेडाई की तरफ से विनोद गुप्ता भी उपस्थित थे. वही इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा शशी पांजा अरुण विश्वास कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम चंद्रिमा भट्टाचार्य जैसे मंत्रियों सहित पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे। आसनसोल टाइम्स ने कल के इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर फोसबेकी के सेक्रेटरी जनरल सचिन राय से बात की उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस बेहद महत्वपूर्ण विषय पर विभिन्न चैंबरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और औद्योगिक विकास में क्या समस्याएं आ रही हैं उस पर उनकी राय जानने की कोशिश की। सचिन राय ने कहा कि जिस तरह से कल की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के उद्योगपतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन दिया है उससे उनको बहुत भरोसा मिला है। सचिन राय ने कहा कि ममता बनर्जी ने कल की बैठक में सभी उद्योगपतियों को यह भरोसा दिलाया कि बंगाल में निवेश के मामले में कोई समस्या नहीं होगी और अगर कहीं पर कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा इसके साथ ही सचिन राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल में निवेश के मामले में जमीन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी इस बैठक के दौरान ही ममता बनर्जी ने राज्य के मुख्य सचिव को किसी भी उद्योगपति की समस्या के तुरंत निराकरण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। सचिन राय ने कहा कि इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आश्वासन दिया कि राज्य में जो प्रस्तावित आर्थिक कारिडोर बनाए जाने हैं जल्द से जल्द उनका काम समाप्त किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर साल पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जो ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जाता है वह अगले साल की शुरुआत में किया जाएगा उसके बदले इस साल 20 सितंबर से 6 अक्टूबर तक शोकेस वेस्ट बेंगल का आयोजन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page