डामरा के लोगों ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात पार्षद तरुण चक्रवर्ती को पहले की तरह फिर से सक्रिय होने का किया अनुरोध:
1 min read
आसनसोल :डामरा इलाके के कुछ निवासियों ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव से पहले उनके वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती बेहद सक्रिय थे वह हमेशा वहां के टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर हर काम किया करते थे लेकिन लोकसभा चुनाव में उस वार्ड से टीएमसी को बढ़त नहीं मिलने के बाद पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने अपनी सक्रियता काफी कम कर ली है और वह टीएमसी कार्यकर्ताओं से भी पहले की तरह नहीं मिल रहे हैं उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि तरुण चक्रवर्ती को कहा जाए कि वह पहले की ही तरह अपनी सक्रियता को फिर से बढ़ाएं क्योंकि वह एक बेहद कर्मठ पार्षद हैं जो हमेशा उस वार्ड के लोगों के विकास के लिए काम करते रहे हैं। मेयर विधान उपाध्याय ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि वह इस बारे में पार्षद तरुण चक्रवर्ती से बात करेंगे












