मंगलपुर हादसे पर जितेन्द्र तिवारी ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक से श्याम सेल कारखाने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल के पुर्व मेयर और भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद को को एक ई मेल भेजकर रानीगंज के मंगलपुर के श्याम सेल कारखाना प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानुनी कार्यवाही करने की मांग की । उन्होने श्याम सेल कारखाने के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए । उन्होंने कहा कि श्याम सेल कारखाने में आज जो हादसा हुआ वह सिर्फ और सिर्फ प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ । जितेन्द्र तिवारी ने आरोप लगाया कि कारखाना प्रबंधन को सिर्फ अपने काम से मतलब है उसे श्रमिको की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है । इतना ही नहीं जितेन्द्र तिवारी ने श्याम सेल कारखाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि श्याम सेल कारखाने के खिलाफ अतिक्रमण के आरोप लगते रहे हैं लेकिन सत्ता पक्ष और प्रशासन के लोगों के साथ मिलीभगत के कारण इनके खिलाफ अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई । उन्होंने जिला शासक से श्याम सेल कारखाने के खिलाफ आई पी सी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज करने की अपील की














