रानीगंज में सोने की दुकान में डकैती मामले मुख्य आरोपी गिरफतार:
1 min read
रानीगंज :रानीगंज में सोने की दुकान में डकैती के मामले में झारखंड के गिरिडीह के सरिया से सोनू सिंह नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बिहार के सिवान ज़िले का रहने वाले सोनू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार सुबह उसे धनबाद मेडिकल कालेज हॉस्पिटल से आसनसोल के रास्ते बर्धमान मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया । उसके कमर में गोली लगी है। आपको बता दें कि रविवार को जब रानीगंज के एनएसबी रोड इलाके में यह लोग सेंको गोल्ड के शोरूम में डकैती कर रहे थे तो वहां व्यक्तिगत काम से मौजूद श्रीपुर फारि के प्रभारी मेघनाद मंडल ने सिविल ड्रेस में रहते हुए भी अपराधियों को रोकने के लिए गोली चलाई। उन्हिकी गोली से सोनू सिंह घायल हुए था । इसके बाद उसके साथी उसे किसी तरह उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहे। लेकिन रविवार रात को ही गिरिडीह पुलिस ने इस घटना के शामिल होने के आरोप में बिहार के गोपालगंज के निवासी सूरज कुमार सिंह को गिरिडीह के सरिया से गिरफ्तार कर लिया। बाद में सोमवार शाम को सोनू को पकड़ा गया उसको गोली लगी थी इस वजह से उसे पहले धनबाद मेडिकल कालेज हॉस्पिटल फिर मंगलवार सुबह बर्धमान मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इधर रानीगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार दिखाते हुए आसनसोल अदालत में जरूरी दस्तावेज जमा कर दिया














