आसनसोल के बीसी कॉलेज में हुआ रवींद्र नजरूल की याद में कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :बंगाल के विद्रोही कवि काज़ी नजरूल इस्लाम की जयंती के अवसर पर आसनसोल के बीसी कॉलेज में रवींद्र नजरूल की याद ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविन्द्र नाथ टैगोर की अमर नृत्य नाटिका चित्रांगदा का मंचन किया गया। इसके जरिए 19वी शताब्दी में महिलाओं की सामाजिक स्थिति को दर्शाते हुए रविन्द्र नाथ टैगोर की चित्रांगदा का मंचन किया गया। कॉलेज की छात्रा ओयशी कर ने चित्रांगदा की भूमिका में अभिनय किया। नाटिका का निर्देशन कॉलेज की प्रोफेसर ड अमृता बनर्जी ने किया। इस नाटिका को देख कर सभी मंत्र मुग्ध हो गए












