पश्चिम बंगाल उर्दु अकादमी की तरफ से हुआ संवाददाता सम्मेलन का आयोजन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल के बी सी राय रोड स्थित उर्दु अकादमी भवन में पश्चिम बंगाल उर्दु अकादमी की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस मौके पर उर्दु अकादमी के पदाधिकारियों ने कहा कि उर्दु अकादमी के भवन के निर्माण का कार्य शुरु हो चुका है । सबसे पहले यहां लाइब्रेरी का कार्य किया जाएगा । आसनसोल कोलकाता इसलामपुर से डब्ल्यु बी सी एस का इम्तिहान लिया जाएगा । जनवरी से पुस्तकालय में पढने की सुविधा उपलब्ध होगी । पश्चिम बंगाल उर्दु अकादमी पुरे राज्य में उर्दु भाषियों के लिए काम कर रही है । उर्दू अकादमी के आसनसोल शाखा में 2015 से डब्ल्यु बी सी एस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । 12 दिसंबर से डब्ल्यु बी सी एस का प्रशिक्षण दिया जाना था इसके लिए फार्म भी बांटे जाने थे लेकिन कोलकाता में निकाय चुनाव के कारण फिलहाल इस परियोजना को स्थगित रखना पड़ रहा है । पदाधिकारियों ने कहा कि कहा कि यहां डब्ल्यु बी सी एस का इम्तिहान लिया जाएगा साथ ही यहीं निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । यहां बनने वाली लाइब्रेरी से ही छात्र छात्राएं पढाई की सामग्री प्राप्त कर सकेंगे । इस मौके पर नुजहत जैनब अवार्ड कमिटि के चेयरमैन प्रोफेसर दबीर अहमद तलत शहमीद एस एम एस हैदर इंजीनियर खुर्शिद गनी नसीम अजिजि शौकत अली सहित उर्दू अकादमी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे ।













