मतगणना से एक दिन पहले मतगणना केंद्र आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
1 min read
आसनसोल :कल यानी मंगलवार को पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए भी मतगणना की जाएगी आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है इसे देखते हुए आज से ही आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं हर आने जाने वाली गाड़ी पर निगरानी रखी जा रही है पुलिस के अधिकारी इन गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं जब भी किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा जा रहा है उसे रोककर उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है वह कहां से आ रहा है कहां जा रहा है इन सब बातों की जानकारी ली जा रही है कहा जा सकता है कि कल के मतगणना से पहले आज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है












