वरिष्ठ पत्रकार चरण मुखर्जी की माताजी का देहावसान काफी समय से थीं बीमार
1 min read
आसनसोल टाइम्स : रानीगंज के वरिष्ठ पत्रकार चरण मुखर्जी को आज मातृशोक हुआ । चरण मुखर्जी की माताजी पिछले दो दिनों से बीमार थीं और बांकुड़ा के एक अस्पताल में भर्ती थीं । आज बांकुड़ा के ही एक निजी अस्पताल में उनका देहांत हो गया । चरण मुखर्जी की माताजी दिपाली मुखर्जी की उम्र करीब 77 साल थी । दिपाली मुखर्जी की तबियत दो दिनों से खराब थी । उनको बांकुड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली । उनके निधन से चरण मुखर्जी और उनके परिवार पर जैसे आसमान टुट पड़ा । दरअसल चरण मुखर्जी अपनी मां के काफी करीब थे । चिकित्सकों द्वारा उनके जाने की खबर चरण मुखर्जी को देते ही उनकी आंखो के आगे जैसे अंधेरा छा गया हो । जिनका काम ही लोगों को अच्छी से अच्छी और बुरी से बुरी खबर पंहुचाने का हो वह भी इस खबर को सुनकर बिखर से गए । सच कहा है किसी ने कोई कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए ताउम्र उसके मन में अपनी मां के आंचल में रहने की ख्वाहिश बनी रहती है













