shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

करिमीया सीटी माडल स्कूल के बच्चों को आसनसोल नगर निगम के कार्यों के बारे में दी गई जानकारी:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के रेल पार इलाके के करिमिया सिटी मॉडल स्कूल की तरफ से आज उस स्कूल की तकरीबन 40 छात्राओं को आसनसोल नगर निगम लाया गया उनके साथ स्कूल के टीचर भी उपस्थित थे दरअसल स्कूल प्रशासन की तरफ से आज इन बच्चों को आसनसोल नगर निगम में किस तरह से काम किया जाता है किस तरह से आसनसोल नगर निगम के अधिकारी इस नगर निगम क्षेत्र को सुचारू रखने के लिए कार्य करते हैं किस तरह से इतने बड़े क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए अधिकारी दिन रात मेहनत करते हैं या नागरिकों को अन्य नागरिक सुविधा प्रदान करने के लिए कौन-कौन से दफ्तर आसनसोल नगर निगम में है इन सब की जानकारी देने के लिए इन बच्चों को यहां लाया गया था इन बच्चों ने अपने टीचरों के साथ आसनसोल नगर निगम के विभिन्न दफ्तरों का दौरा किया और वहां पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की और उनसे आसनसोल नगर निगम के कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की उन्होंने आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक को सम्मानित किया और स्कूल की असिस्टेंट टीचर आयशा खान ने बताया की आज 40 विद्यार्थियों को आसनसोल नगर निगम लाया गया है ताकि यहां पर नगर निगम के कार्यों के बारे में इन बच्चों को जानकारी हासिल हो सके इन बच्चों को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लोगों को नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए आसनसोल नगर निगम में कौन-कौन से दफ्तर बनाए गए हैं और किस दफ्तर में किस तरह के कार्य होते हैं इन विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर से भी मुलाकात की उनको भी विद्यार्थियों और टीचरों ने मिलकर सम्मानित किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने करिमिया सिटी मॉडल स्कूल की तारीफ की और कहा कि इस तरह से नई पीढ़ी को प्रशासन के कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए यह पहल की गई है वह काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अपनी पुरानी पीढ़ी से हर मामले में आगे हैं ऐसे में बचपन से ही बच्चों को प्रशासन के कार्यों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है और आज यह कार्य स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है उन्होंने इन बच्चों और स्कूल के शिक्षकों का आसनसोल नगर निगम में स्वागत किया और कहां की दूसरे स्कूलों को भी इससे सीख लेनी चाहिए और अपने बच्चों को विभिन्न प्रशासनिक दफ्तर में ले जाना चाहिए वहीं आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राजू मिश्रा ने भी इन बच्चों और टीचरों का स्वागत किया और उन्होंने भी स्कूल के इस पहल की सराहना की । दूसरी तरफ स्कूल के टीचरों ने आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयों को उनके बच्चों को आसनसोल नगर निगम के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समय देने के लिए धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page