shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डेंगू के ऑनलाइन सर्वे को लेकर आशा कर्मियों ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम की आशा कर्मियों ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। इन्होंने डेंगू के सर्वे को लेकर अपनी कुछ परेशानियों से मेयर को अवगत कराया इस बारे में अर्पिता राय नामक एक आशा कर्मी ने बताया कि नगर निगम की तरफ से उनको यह दिशा निर्देश दिया गया है कि अब से डेंगू का सर्वे ऑनलाइन मोबाइल के जरिए किया जाए लेकिन इसमें कुछ परेशानियां आ रही है उन्होंने कहा कि हर जगह पर इंटरनेट कनेक्शन सही तरीके से काम नहीं करता जिस वजह से काम में देरी होती है जब तक एक घर में डेंगू का सर्वे पूरी तरह से हो नहीं जाता तब तक वह दूसरे घर में जा नहीं सकती ऐसे में अगर इंटरनेट का कनेक्शन सही तरीके से काम नहीं करें तो वह एक घर में सर्वे का काम पूरा करके दूसरे घर में नहीं जा सकती और काम में देरी होती है और सर्वे के काम पर प्रतिकूल असर पड़ता है दूसरी तरफ क्योंकि वह लोग पहली बार मोबाइल के जरिए डेंगू का सर्वे कर रही है इसलिए उनका पूरा ध्यान मोबाइल पर रहेगा लेकिन डेंगू के सर्वे के असली काम पर उनका ध्यान नहीं रहेगा जिस वजह से डेंगू के फैलने की आशंका बनी रहेगी। इंटरनेट कनेक्शन के सही नहीं रहने से इस बात की भी आशंका है कि उन लोगों ने अपना सर्वे का काम तो ठीक से किया होगा लेकिन उनको एब्सेंट दिखाया जाएगा ऐसे में उनकी मेहनत बेकार चली जाएगी इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और अपनी इन बातों को उन तक पहुंचाया उन्होंने बताया कि मेयर ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि वह इन बातों पर विचार विमर्श करेंगे और आने वाले समय में इस पर फैसला लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page