shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में हर महीने की तरह इस महीने की बोर्ड मीटिंग हुई यहां पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित तमाम एमएमआईसी बोरो चेयरमैन तथा पार्षद उपस्थित थे बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल के विकास को लेकर चर्चा हुई आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को किस तरह से साफ सुथरा रखा जाए इस पर विचार विमर्श हुआ यह फैसला लिया गया की 106 वार्डों के लिए 1000 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी जो लोगों के घर-घर जाकर कचरा संग्रह करके एक जगह पर एकत्रित करेंगे ताकि उसे डंपिंग ग्राउंड में जमा करने में नगर निगम के कर्मचारियों को सुविधा होगी यह 1000 कर्मचारी प्रतिदिन चार घंटे काम करेंगे इनको 175 रुपए के हिसाब से दिहाड़ी दी जाएगी इसके अलावा नाइट क्लीनिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रानीगंज जमुरिया कुल्टी आदि इलाकों में अभी तक कंप्यूटर के सहारे टैक्स नहीं लिया जाता था अब इस प्रक्रिया को शुरू करने की अनुमति ली गई बिल्डिंग प्लान को लेकर भी कुछ बातचीत हुई जिन लोगों ने अवैध तरीके से भवनों का निर्माण किया है उनसे अनुरोध किया जाएगा कि वह आसनसोल नगर निगम के नियमों के अनुसार अपने भवनों का निर्माण करें उसके लिए जो भी औपचारिकताएं हैं वह नगर निगम आकर पूरी कर लें वहीं उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर टीएमसी पार्षद जीतू सिंह ने अवैध निर्माण को लेकर कुछ सवाल किए थे दूसरी तरफ बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा और राजेश तिवारी ने नगर निगम का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विद्यासागर मैदान के पास एक हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर भी आलोचना हुई। वही मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि हर महीने की तरह इस महीने भी बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई घर-घर जाकर कचरा संग्रह करने के लिए 1000 सफाई कर्मियों की नियुक्ति पर फैसला हुआ यह सफाई कर्मी रोजाना चार घंटे काम करेंगे और इनको रोजाना 175 रुपए के हिसाब से दिहाड़ी दी जाएगी वही आसनसोल बाजार क्षेत्र की साफ सफाई के लिए पांच अतिरिक्त सफाई कर्मियों की नियुक्ति पर फैसला हुआ जो रात में बाजार क्षेत्र के साफ सफाई करेंगे क्योंकि बारिश का मौसम आने वाला है इसलिए सभी हाई ड्रेन के साफ सफाई शुरू कर दी गई है ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही प्राकृतिक आपदा रिमेल को देखते हुए कल रात से ही आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक कंट्रोल रूम खोला गया है जो आज भी बरकरार है उन्होंने कहा कि इसके जरिए पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और पार्षदों से भी कहा गया है कि अपने-अपने वार्ड में वह इस प्राकृतिक आपदा पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page