भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने ममता बनर्जी द्वारा आसनसोल रामकृष्ण मिशन पर दिए गए बयान को बताया आसनसोल के लिए अपमानजनक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कल चुनावी सभा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आसनसोल रामकृष्ण मिशन के ऊपर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल रामकृष्ण मिशन के बारे में जो कल कहा है वह न सिर्फ आसनसोल रामकृष्ण मिशन के लिए अपमानजनक है बल्कि उनके साथ-साथ पूरे आसनसोल के लिए भी अपमानजनक है क्योंकि आसनसोल रामकृष्ण मिशन को आसनसोल के लोग बेहद सम्मान की नजर से देखते हैं और उन्होंने अपने पोस्ट में आसनसोल के तृणमूल कांग्रेस नेताओं से यह सवाल भी पूछा है कि क्या वह अपनी नेत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आसनसोल रामकृष्ण मिशन पर दिए गए बयान से सहमत हैं या नहीं












