पांडवेश्वर के पुर्व विधायक जितेन्द्र तिवारी ने महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्थापित करने की जिला शासक से किया अनुरोध
1 min read
आसनसोल टाइम्स : संविधान दिवस पर आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक पत्र लिखा । उन्होंने देश के महान सपूतों की प्रतिमाओं को पांडवेश्वर के विभिन्न इलाकों में स्थापित करने का अनुरोध किया । बतौर पांडवेश्वर विधायक थे उन्होंने 9 महापुरुषों की आदमकद प्रतिमाओं का निर्माण करवाया था । इनमें से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ड बी आर अंबेडकर स्वामी विवेकानंद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मातंगिनी हाजरा की प्रतिमाओं को विभिन्न इलाकों में लगा दिया गया है । लेकिन अब भी मुंशी प्रेमचंद मंगल पांडे हरिवंश राय बच्चन और ड राजेन्द्र प्रसाद की मुर्तियां पांडवेश्वर के विधायक दफ्तर में रखी हुईं हैं । जितेन्द्र तिवारी ने अपने पत्र में जिला शासक से इन चारों प्रतिमाओं को पांडवेश्वर के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थापित किया जाए ताकि देश के इन महापुरुषों से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके ।














