कुल्टी के सांकतोड़िया में एक तालाब से युवक का शव बरामद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप:
1 min read
कुल्टी :तालाब से युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।कुल्टी के सकटोरिया के कैंप नंबर 11 (मोइला गादा) में वर्ष 23 के नेहल कुमार घासी का शव एक स्थानीय तालाब में पड़ा हुआ पाया गया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुल्टी थाने की पुलिस को दी और पुलिस ने शव को बरामद कर सक्टोरिया अस्पताल भेज दिया। , नेहल कुमार घासी का पोस्टमार्टम आसनसोल जिला अस्पताल में होगा. परिजनों का दावा है कि नेहाल की हत्या की गई है, कुल्टी थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस बारे में उनके रिश्तेदार रंजीत ने बताया की निहाल कुमार अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था उनको शक है कि उसके बाद उसकी हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया होगा उन्होंने कहा है कि उनको यह तो नहीं पता कि यह काम किसका है लेकिन उनको पूरा संदेह है कि उसकी हत्या की गई है वहीं उनकी दीदी का भी यही कहना है कि उनके भाई की हत्या की गई है हालांकि वह भी यह नहीं बता पाए कि यह काम किसका हो सकता है। उन्होंने अपने भाई की हत्या के लिए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई












