आसनसोल लोकसभा केंद्र में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा का संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था आज भाजपा की तरफ से सेन रेले रोड पर स्थित एक निजी होटल में में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया पार्टी के स्टार प्रचारक रुद्रनिल घोष भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी पत्रकारों से रूबरू हुए रुद्र नील घोष ने कल टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर लगाये गये आरोपों का जवाब दिया उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी राजनीति में नए हैं उनको अभी राजनीति का उतना ज्ञान नहीं है 2011 में जब वामपंथियों के 34 सालों के शासनकाल को खत्म करके एक परिवर्तन लाया जा रहा था तब वह राजनीतिक परिदृश्य में कहीं पर नहीं थे इसलिए उनको असलियत का पता नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का अनुभव अभिषेक बनर्जी से कहीं ज्यादा है और वह बंगाल और बंगाल की राजनीति को उनसे कहीं बेहतर जानते हैं इसलिए वह क्या कह रहे हैं इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में भ्रष्टाचार और अराजकता का वह माहौल बना दिया है कि लोग आज त्राहि त्राहि कर रहे हैं कल आसनसोल में अपने रोड शो के उपरांत जनता को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगाल को बदनाम करने के लिए संदेश खाली की घटना को सामने लेकर आई थी संदेश खाली में वैसा कुछ भी नहीं हुआ था जिसका आरोप भाजपा द्वारा लगाया जा रहा था इसके जवाब में रुद्रनिल घोष ने कहा कि यहां पर टीएमसी द्वारा पुलिस के सहारे एक ऐसा माहौल बना दिया गया है कि लोग अपनी जुबान खोलने से डरते हैं संदेश खाली में जो अत्याचार हुआ है वहां की मां बहनों ने यह सबके सामने उजागर किया है लेकिन इसके बावजूद जब पुलिस को आरोपी शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने में 55 दिन लग गए इसी से पता चलता है कि यहां पर कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। वहीं अभिषेक बनर्जी द्वारा प्रदेश में जो भी समस्याएं हो रही हैं उसके लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को जिम्मेदार ठहराए जाने के मुद्दे पर रुद्रनिल घोष ने कहा कि अगर शुभेंदु अधिकारी के पास इतनी क्षमता है तो राज्य का परिचालन भी उन्हीं के हाथों में छोड़ दें। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए लकी मैस्कॉट हैं वह जहां भी जाते हैं चुनाव जीते हैं अभिषेक बनर्जी द्वारा भाजपा द्वारा आसनसोल को डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल करने के आरोप पर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि जब अभिषेक बनर्जी पैदा भी नहीं हुए थे उसके पहले से वह राजनीति कर रहे हैं सांसद बन चुके थे ऐसे में वह क्या कहते हैं इससे उनका कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब वह दार्जिलिंग से चुनाव लड़ रहे थे तब उनके प्रतिद्वंदी मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया ने उन्हें फुटबॉल के खेल के लिए चुनौती दी थी और कहा था कि अगर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने उन्हें फुटबॉल में हरा दिया तो वह चुनाव मैदान से हट जाएंगे इस पर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने उन्हें जवाब दिया था कि वह दार्जिलिंग में जनप्रतिनिधि बनने आए हैं ना की फुटबॉल खिलाड़ी बनने ठीक उसी तरह आज भी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि आसनसोल में उनके टीएमसी के प्रतिद्वंद्वी एक बहुत बड़े फिल्मी कलाकार रह चुके हैं लेकिन यहां पर बात आसनसोल के जनप्रतिनिधि को चुनने की हो रही है वह यहां पर किसी फिल्म में रोल पाने के लिए ऑडिशन देने नहीं आए हैं उन्होंने कहा कि सांसद से लेकर एक पंचायत सदस्य तक हर एक जनप्रतिनिधि जन सेवक होता है जिसे हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहना पड़ता है और वह जहां से भी सांसद चुने गए हैं उन्होंने यही काम किया है इसलिए उनको पूरा भरोसा है कि यहां की जनता भी उन्हें के समर्थन में अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह तो बात-बात पर लोगों को खामोश कर देते हैं वह जब जनता को बोलने ही नहीं देंगे तो उनकी समस्याएं समझेंगे कैसे उनका निराकरण कैसे करेंगे।












