भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में रानीगंज में गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो:
1 min read
रानीगंज :आज रानीगंज में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक खुले वाहन में रानीगंज में मेगा रोड शो किया इस मौके पर उनके साथ भाजपा के आसनसोल से प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार रानीगंज भाजपा मंडल एक अध्यक्ष देवजीत खां कृष्णेंदु मुखर्जी जितेंद्र तिवारी सहित रानीगंज के भाजपा से जुड़े तमाम नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। रानीगंज के राजवाड़ी मैदान से शिशु बागान मोड़ तक यह रोड शो किया गया। इस मौके पर रास्ते के दोनों तरफ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे गृहमंत्री की उपस्थिति को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अमित शाह ने इस पूरे रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया इस मौके पर यहां नरेंद्र मोदी अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के जयकारे लगाए जा रहे थे भाजपा कार्यकर्ता रह रहकर जय श्री राम के नारे भी लगा रहे थे । गृहमंत्री अमित शाह को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था और स्थानीय भाजपा नेताओं का भी कहना था कि मतदान से दो दिन पहले अमित शाह का रानीगंज में आना और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करना निश्चित रूप से भाजपा को आसनसोल लोकसभा केंद्र के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में फायदा पहुंचाएगा।












