आज की भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी लालकृष्ण आडवाणी की भाजपा के लोकतांत्रिक मूल्यों से दूर हट गई है – शत्रुघ्न सिन्हा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा क्षेत्र का चुनाव 13 मई को होगा। चुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल प्रचार कर रहा है. कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस की पहल पर आसनसोल के रवीन्द्रभवन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था. प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा, राज्य के मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती समेत कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के कई सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से हुई थी तब भारतीय जनता पार्टी में अटल बिहारी वाजपेई लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नेता हुआ करते थे जिनके सान्निध्य में उन्होंने बहुत कुछ सीखा उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई को वह अपना पिता तुल्य मानते थे लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें राजनीतिक जीवन में काफी मार्गदर्शन दिया और उन्हीं के आशीर्वाद की वजह से फिल्मी जगत से निकल कर वह पहले इंसान बने जो केंद्रीय मंत्री बने उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी उठाई और पटना में एम्सका निर्माण हुआ जिससे बिहार के करोड़ों गरीब लोगों को काफी सुविधा मिली इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के जमाने में जो इनलैंड वॉटरवेज का काम हुआ था उसमें भी उनकी भूमिका रही उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पारदर्शिता के साथ काम करने का प्रयास किया है और उनको जो भी फंड मिलता है उसकी पाई पाई का हिसाब हो जनता के समक्ष रखते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई या लालकृष्ण आडवाणी के जमाने में जो भाजपा हुआ करती थी आज वह भाजपा नहीं है पहले भाजपा में लोकशाही थी अब तानाशाही है












