आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने बताया आसनसोल के भावी सांसद से क्या है व्यापारी वर्ग की अपेक्षाएं:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा आसनसोल रियल एस्टेट के सचिव विनोद गुप्ता से हमने आने वाले आसनसोल लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत की हमने जानने की कोशिश की की एक व्यापारी और एक व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी होने के नाते वह आसनसोल के भावी सांसद से क्या उम्मीद रखते हैं इस पर विनोद गुप्ता ने बताया कि वह चाहते हैं कि जो भी व्यक्ति आसनसोल का सांसद बने वह आसनसोल के व्यापारिक माहौल को बेहतर करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं इसके लिए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला सबसे पहले जिस मुद्दे पर विनोद गुप्ता ने अपनी राय जाहिर की वह है विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण चाहे वह जीएसटी हो या अन्य किसी भी प्रकार के टैक्स की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए विनोद गुप्ता ने अपनी राय व्यक्त की उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं के विलंब होने की वजह से अक्सर व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने इन प्रक्रियाओं के सरलीकरण की बात कही उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में जो काम करवाए जाते हैं उनमें बेवजह विलंब ना हो क्योंकि इससे जो एकल व्यवसायी है उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि उनके पास इतना मैनपॉवर नहीं रहता कि वह अपने व्यापार को किसी विश्वस्त हाथों में सौंप कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे ऐसे में सरकारी विभाग में हो रहे विलंब के कारण उनको भारी दिक्कतें पेश आती है विनोद गुप्ता ने इन विलंब को दूर करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने एक और मुद्दे की तरफ भावी सांसद का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में लघु और मध्यम दर्जे के कई कारखाने हैं उन्होंने कहा कि जो भी यहां से सांसद बनेगा उनसे उनका अनुरोध है कि वह इन लघु और मध्यम दर्जे के कारखानों के विकास की तरफ ध्यान दें। विनोद गुप्ता ने कहा कि बंगाल में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि इन प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके लघु और मध्यम व्यापार को बढ़ावा दिया जाए। वही एक और मुद्दे की तरफ निर्देश करते हुए विनोद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को विभिन्न सरकारी विभागों से अनुमोदन मिलने में देरी होती है इससे आखिरकार व्यापारियों को आर्थिक के साथ-साथ अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में जो अनुमोदन दिया जाता है उसमें बेवजह विलंब न किया जाए और व्यापारियों को जल्द से जल्द उनके प्रोजेक्ट को सरकारी अनुमोदन मिल जाए












