टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में बाराबनी ब्लॉक में रोड शो:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी ब्लाक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आसनसोल लोकसभा चुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में दो रोड शो किया गया। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा बाराबनी के विधायक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय असित सिंह सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पहला रोड शो दोमोहानी के दोमोहानी स्कुल मैदान से बड़मोड़ तक हुआ। इस मौके पर रास्ते के दोनों तरफ बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने खुली जीप से विधान उपाध्याय के साथ आम लोगों को देखकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। वहीं दुसरा रोड शो पानुड़िया के तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से बस स्टैंड तक हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी मौजूद थे।












