30 नंबर वार्ड पार्षद तथा गाइड कैप्टन गोपा राय के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड्स ने मंगल पांडे सेतु पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड इलाके में भारत स्काउट एंड गाइड की तरफ से 30 नंबर वार्ड पार्षद तथा गाईड कैप्टन गोपा राय के नेतृत्व में इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोगों के बीच ठंडा शरबत का वितरण किया गया तकरीबन 1000 से भी ज्यादा राहगीरों के बीच ठंडे शरबत का वितरण किया गया इस प्रचंड गर्मी में जरूरत के काम से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए इस ठंडे शरबत ने थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई। धधका के मंगल पांडे ब्रिज के पास इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया आने जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया इस मौके पर यहां 30 नंबर वार्ड पार्षद तथा गाइड कैप्टन गोपा राय स्काउट मास्टर कुमुद मंडल स्काउट मास्टर रंजीत हालदार स्काउट कप्तान अचिंत्य रुईदास गाईड मास्टर ऋतुपर्णा घोष के अलावा भारत स्काउट एंड गाइड्स के 10 कैडेट्स यहां उपस्थित थे जिन्होंने आने जाने वाले राहगीरों को यह ठंडा शरबत पिलाया इस मौके पर गोपा राय ने बताया कि इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए 30 नंबर वार्ड के मंगल पांडे ब्रिज पर भारत स्काउट एंड गाइड्स की तरफ से लोगों के बीच ठंडा शरबत वितरण का यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन जिनको जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है उनको थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वह खुद भी भारत स्काउट एंड गाइड्स से जुड़ी हुई है इसलिए आज उनको यह कार्यक्रम करके काफी अच्छा लग रहा है और जिस तरह से इस संस्था के कैरेट में इस प्रचंड गर्मी को दरकिनार करते हुए आने जाने वाले राहगीरों के बीच ठंडे शरबत का वितरण किया उससे यह प्रमाणित हो गया कि सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में नई पीढ़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गई है












