धधका के विभिन्न इलाकों में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी जहांआरा खान का चुनाव प्रचार:
1 min read
आसनसोल :इंडिया गठबंधन की तरफ से आसनसोल लोकसभा केंद्र से कांग्रेस समर्थित सीपीआईएम उम्मीदवार कॉमरेड जहां आरा खान का चुनाव प्रचार हुआ। यह चुनाव प्रचार आरसीआई ब्लू फैक्ट्री मोड़ से शुरू होकर धधका ‘रुईदास पाड़ा मजौरी, पचगछिया होते हुए नौडीहा बाजार में खत्म हुआ । इस दौरान लोगों का बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला खास तौर पर सीपीआईएम के साथ-साथ पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, शाह आलम खान आसनसोल दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष, मानव रॉय, आसनसोल उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, सबीरुद्दीन खान, राज्य अल्पसंख्यक सचिव, सीपीआईएम के पार्थ मुखर्जी, जॉयदीप चक्रवर्ती, अरुण पांडे, मिंटू देव, औरकई सरे कांग्रेस या माकपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे












