मिथुन चक्रवर्ती ने की प्रेस मीट कहा ममता बनर्जी के बहुत पहले से वह कर रहे हैं राजनीति:
1 min read
आसनसोल :भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में आज भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती ने आसनसोल में एक रोड शो किया इसके उपरांत मिथुन चक्रवर्ती पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल लोकसभा सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी भी मौजूद थे मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बेबाक अंदाज में पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब दिए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि आज बंगाल की हालत ऐसी हो गई है कि बंगाल के रहने वाले ही उनके सामने यह अफसोस कर रहे हैं कि टीएमसी के शासनकाल में बंगाल में सब कुछ खत्म हो गया है यहां पर औद्योगीकरण नहीं हो रहा है विकास ठप पड़ गया है मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल में विरोधी पक्ष नाम कीकोई चीज ना रहे ताकि वह अपने सभी भ्रष्टाचार और गलत कामों को बेझिझक कर सकें। वहीं ममता बनर्जी द्वारा उनको गद्दार कहे जाने के सवाल पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उनको समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने क्या गद्दारी की है मिथुन चक्रवर्ती ने साफ कहा कि उन्होंने टीएमसी से कोई फायदा नहीं लिया है और वह राजनीति ममता बनर्जी के राजनीति में आने से बहुत पहले से कर रहे हैं वह छात्र परिषद से जीत हासिल कर चुके थे और टीएमसी से वह राज्यसभा सांसद नहीं बनना चाहते थे लेकिन ममता बनर्जी ने खुद अनुरोध किया था इसलिए पहली बार ममता बनर्जी के अनुरोध पर इंकार करने के बाद भी जब दूसरी बार ममता बनर्जी ने उनको सांसद बनने के लिए अनुरोध किया तब जाकर वह सांसद बने थे उन्होंने कहा कि वह क्यों टीएमसी में गए और क्यों उन्होंने पार्टी छोड़ी इसके बारे में फिर कभी वह विस्तार से बताएंगे। वह टीएमसी से द्वारा भारतीय जनतापार्टी पर बाहरी लोगों को बंगाल में लाने के सवाल पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यह भारत है यहां पर कोई कहीं भी जा सकता है किसी भी भाषा में बात कर सकता है और बाहरी लोगों को लाने की बात है कर कौन रहा है टीएमसी कर रही है अगर उनके प्रत्याशियों पर एक नजर डाली जाए तो समझ में आ जाएगा कि कौन बाहरी है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारत है यहां पर हर एक आदमी को हिंदी में बात करने का अधिकार है क्योंकि हिंदी राष्ट्रभाषा है वह खुद तमिलनाडु में रहते हैं और उन्होंने तमिल सीखी है। मिथुन चक्रवर्ती ने साफ कहा कि ममता बनर्जी द्वारा उन पर जो व्यक्तिगत आक्रमण किया जा रहा है उसकी सिर्फ एक वजह है और वह यह कि वह जहां भी जा रहे हैं उनको लोगों का प्यार मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में समर्थन बढ़ रहा है यह बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी समझ में आ रही है इस वजह से वह ऐसी भाषा का प्रयोग कर रही है जो एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मिथुन चक्रवर्ती का कहना था की ममता बनर्जी यह सब सिर्फ इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह बहुत दबाव में आ चुकी हैं उनको पता है कि टीएमसी के पैरों तले जमीन खिसक रही है इस वजह से वह इस तरह की बातें कहकर लोगों को उकसाना चाहती हैं












