चांदा मोड़ के पास गोलीबारी एक व्यक्ति को किया गोलियों से छलनी
1 min readजमुरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांड़ि इलाके के चांदा चौराहे पर मंगलवार रात करीब नौ बजे रानीगंज के चापुई सोरा क्षेत्र निवासी मदन बौरी की अज्ञात बदमाशों ने तीन गोलीयां मारकर हत्या कर दी । रात करीब नौ बजे जब यह 55 वर्षीय ईसीएल कर्मी मीट की दुकान पर बैठा था तभी नकाबपोश बदमाशों का एक समूह आया, उसके सिर में लगातार तीन गोलियां मारी और फरार हो गए मीट की दुकान पर मौजूद अन्य कर्मचारी घटना से सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस और जमुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया । उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी।स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह आदमी अन्य दिनों की तरह ही मीट की दुकान पर बैठ कर बातें कर रहा था कि तभी बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसके सिर में लगातार तीन गोलियां मारी और फरार हो गये ।घटना की खबर मिलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ बौरी मौके पर पहुंचे और घटना को देख दावा किया कि इलाके में सुरक्षा का अभाव है । उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की













