बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल के प्रधान शिक्षक कैलाश राय के अवकाश पर बुधवार को स्कूल परिसर मे बिदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
बराकर 1 जुलाई ।शहर के वार्ड नंबर 68 स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल के प्रधान शिक्षक कैलाश राय के अवकाश पर बुधवार को स्कूल परिसर मे बिदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
इस दौरान सर्वप्रथम श्री राय को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना उपस्थित सभी लोगो ने करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेट स्वरूप दिया ।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों को नम्र आंखों से उनका स्वागत करते हुए श्री राय ने कहा कि आज मेरा इस स्कूल मे आखरी दिन है आप लोगो के साथ काम करते करते इतने वर्ष बीत गए उसका मुझे अंदाजा भी नही लगा ।इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष बंटी माधोगाडिया ,शिक्षक आरके साहनी ,मोहम्मद सलमान ,संजीत पाल ,समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे ।













